Feb 27, 2017

🚩ध्यान का प्रथम चरण



जब जब सार शब्द आवे हाथ
तब तब काल नवावे माथ

जानना है गर मुझे ऐ नादान
जड़ को खोद पात में मत उलझ

ध्यान का प्रथम चरण
 प्रथम ध्यान स्वयं का

पहले ध्यान में स्वयं को खोजे 
स्वयं की अच्छाई बुराई का मनन करे 
स्वयं को परखे जाने हमारे लिए क्या अच्छा है क्या बुरा ये विचार करे ।

ऊपर जाने के लिए एक सीढ़ी चढ़ने के लिए दूसरी को छोड़ना पड़ता है
एक एक करके अपनी कमियों को दूर करते रहे और ऊपर चढ़ते रहे

 क्योकि जब तक हम अपना स्वयं का ध्यान नही रख सकते तो ईश्वर का ध्यान कैसे करेंगे ?
अलख आदेश
नाथजी की फौज करेगी मौज



*******************************************************
***********************************************************

Feb 26, 2017

🚩जाग मछिन्दर गोरख आया




~जाग मछन्‍दर गोरख आया~
~चेत मछन्‍दर गोरख आया~
~ चल मछन्‍दर गोरख आया ~
गुरू को टोकने का साहस किसी में नहीं था, लेकिन वह चेला ही क्‍या,
जो अनाचार को सहन कर जाए। भले ही वह अनाचार खुद उसके गुरू ही करने पर आमादा क्‍यों ना हों। बस फिर क्‍या था, चेले ने लगायी भभूत,
उठाया त्रिशूल और लगा दिया हुंकारा :- ~उठ जाग मछन्‍दर गोरख आया~
~जाग मछन्‍दर गोरख आया~
~चेत मछन्‍दर गोरख आया~
~ चल मछन्‍दर गोरख आया ~
यह गाथा है उस सात्विकता की जिसकी रक्षा का संकल्‍प किया गोरखनाथ जी ने। बाद में गोरखनाथ के नाम से प्रसिद्ध इस चेले ने अपने ही गुरू को उसके गुरूत्‍व का आभास कराने के लिए किसी भी सीमा तक जाने में तनिक भी संकोच नहीं किया।
क्षीरसागर में पार्वती के कानों में शिव ने जो ज्ञान दिया, मछली के पेट में निवास कर रहे मत्‍स्‍येन्‍द्रनाथ के कानों तक पहुंच गया। और इसी के साथ ही मत्‍स्‍येन्‍द्रनाथ बाकायदा गुरू हो गये।
अब रही चेले की बात। 
गुरु मछिन्दर नाथ जी ने एक नि:संतान महिला को भभूत देते हुए उसे मंगल का आशीष दिया। लेकिन दूसरी महिलाओं ने उस महिला को भरमा दिया कि इन साधुओ के चक्‍कर में मत पड़ो। महिला ने उस भस्‍म को जमीन में गाड़ दिया। बात खुली तो जमीन खोदी गयी और निकल आये गोरक्षनाथ।
इसके बाद से ही साथ हो गया
~ मत्‍स्‍येन्‍द्रनाथ और गोरक्षनाथ का~
इन दोनों ने काया, मन और आत्‍मा की सम्‍पूर्ण पवित्रता की जरूरत को समझा और अपने इस संकल्‍प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगरों-गांवों की धूल छाननी शुरू कर दी। योग और ध्‍यान को इसके केंद्र में रखा गया।
गुरू-चेले का यह सम्‍बन्‍ध अविच्छिन्‍न रूप से चल ही रहा था कि अचानक कुछ ही दिनों बाद वे अपने कर्तव्‍यों को ही भूल गये (स्मरण रहे की ये सब तिर्याराज को श्राफ से मुक्त करने के लिए लीला थी )और तिर्याराज में लीलाओं ने उन्‍हें घेर लिया। राजमहल में पुरूषों का प्रवेश रोक दिया गया। केवल महिला कर्मचारी या नर्तकियां ही वहां जा सकती थीं। गोरक्षनाथ इस हालत से विचलित थे।
गुरू को बचाना था और तरीका सूझ नहीं रहा था। बस एक दिन भभूत लगाया और त्रिशूल उठाकर संकल्‍प लिया गुरू को बचाने का। नर्तकियों के साथ उनके ही वेश में राजमहल में प्रवेश कर गये। रास-रंग और गायन-नर्तन शुरू हुआ।
स्‍त्री-वेश में अपनी अदायें दिखा रहे गोरखनाथ मृदंग भी बजा रहे थे। पूरा माहौल वाह-वाह से गूंज रहा था। कि अचानक
मत्‍स्‍येन्‍द्रनाथ की आंखें फटी की फटी ही रह गयीं।
गौर से सुना तो पाया कि एक नर्तकी के मृदंग से साफ आवाज आ रही थी कि
~जाग मछन्‍दर गोरख आया~
~चेत मछन्‍दर गोरख आया~
~ चल मछन्‍दर गोरख आया ~
मत्‍स्‍येन्‍द्रनाथ बेहाल हो गये, सिर चकरा गया। गौर से देखा तो सामने चेला खड़ा है। गुरू शर्मसार हो गये। राजविलासिता छोड़कर चलने को तैयार तो हुए, लेकिन शर्त रखी कि मैनाकिनी के बेटे को नदी पर साफ कर आओ। गोरखनाथ को साफ लगा कि गुरू में मायामोह अभी छूटा नहीं है। उन्‍होंने राजकुमार को धोबी की तरह पाटा पर पीट-पीट कर छीपा और निचोडकर टांग दिया। मत्‍स्‍येन्‍द्रनाथ नाराज हुए तो गोरखनाथ ने शर्त रख दी कि माया छोड़ों तो बेटे को जीवित कर दूं।
शर्त माननी ही पड़ी।
गोरखनाथ का योगदान देश को एकजुट करने के लिए याद किया जाता है।
काया, मन और आत्‍मा की शुद्धि को समाजसेवा और फिर मोक्ष के लिए अनिवार्य साधन बताने का गोरखनाथ का तरीका जन सामान्‍य ने अपना लिया। गोरखनाथ का कहना था कि साधना के द्वारा ब्रहमरंध्र तक पहुंच जाने पर अनाहत नाद सुनाई देता है जो वास्‍तविक सार है। यहीं से ब्रह्मनुभूति होती है जिसे शब्‍दों से व्‍यक्‍त नहीं किया जा सकता। जिससे परमनिधान वा ब्रह्मपद प्राप्‍त होता है।
जय गुरुदेव योगी धर्मनाथ जी की
अलख आदेश योगी गोरख
आदेश आदेश आदेश
*
*
नाथ जी फौज करेगी मौज
9555779119
केवल वॉट्सएप्प मैसेज के लिए ।
***********************************************

Feb 25, 2017

🚩सबसे बड़ी और सरल प्रार्थना







 सबसे बड़ी और सरल प्रार्थना


जब अपने इष्ट या गुरु साकार/निराकार
के सामने प्रार्थना करनी हो तो ..
।
।
।
।
।
*
मौन हो जाओ 
*
*
*

ऐसे भाव ऐसी सुध होनी चाहिए की सब मन्त्र तंत्र भूल जाये
सब कुछ सब कुछ
आत्मा और परमात्मा से सब पर्दे हटने दो
जब सब कुछ मौन हो जायेगा तो एक होने लगेंगे
 भावरूपी बादल गड़गड़ाने लगेंगे..
आँखे छलकने लगेगी
बरसात होने लगेगी 
मन रूपी मोर नृत्य करने लगेगा
हर्दय भावविभोर होने लगेगा
भक्तिरूपी अँकुर फूटने लगेंगे
ये अँकुर ही एक दिन पेड़ बन जायेगा और ये पेड़ एक दिन बहुत से प्राणियों को सीतल छाया और फल देने के साथ साथ स्वयं भी आत्मसुख पायेगा।

तो आइये ....
मैं मैं से हम ..
हम हम से तू ही तू .....हो जाये

अलख आदेश योगी गोरख
जय जय गुरु धर्मनाथ को आदेश आदेश
नाथजी की फौज करेगी मौज

जीव का रंग

🥀गोरख के गुण गा बन्दे
🥀नाथो से बड़ा कोण दाता है
🥀सब कट जायेंगे फंदे
🥀भक्ति से जुड़ा जो नाता है
🥀गोरख के गुण गा बन्दे....

🌺देव आदि देव महादेव भगवान शिवगोरक्षनाथ महाराज के श्री चरणों में "सोॐ" का कोटि कोटि दंडवत प्रणाम 🌺

🥀🥀अलख आदेश🥀🥀

🌾जीव का कोई रंग नही होता केवल हमारे त्याग में रंग होता है
🌾यानी किसी का रंग वह नहीं है जैसा वह दिखता है,
🌾जो वह त्यागता है वही उसका रंग हो जाता है
🌾वही हमारा रंग हो जाएगा।

🌾आप जो अपने पास रख लेंगे, वह आपका रंग नहीं होगा।
🌾ठीक इसी तरह से जीवन में जो कुछ भी हम देते हैं,
🌾वही हमारा रंग(गुण )हो जाता है।

🌾अगर हम ज्ञान देंगे तो ज्ञानी,
🌾बुराई देंगे तो बुरा
🌾हमारे गुण या दोष ही हमारे रंग होते है
सत्य है किसी चीज में रंग नही होता रंग प्रकाश में होता है
🌾जब प्रकाश किसी चीज़ पर पड़ता है तो प्रकाश के कलर को अपने अंदर रख लेती है और जिस रंग त्यागती है वो उस रंग की दिखाई देने लगती है

🌹जय गुरुदेव धर्मनाथ आदेश आदेश🌹
               
🥀🥀नाथजी की फौज करेगी मौज🥀🥀

Feb 24, 2017

काम कामनी की यह आग इसे मिटावे गोरखनाथ


Image may contain: 1 person





🌟काम, कनक और कामिनी🌟🍃


🍃👉 काम कनक और कामिनी सम्पूर्ण प्राणी मात्र का अंत कर रहे है
(कामनी अर्थात माया )
🙏🌹काम कामनी की यह आग इसे मिटावे गोरखनाथ 🙏🌹
🍃काल कनक अरु कामिनी, परिहर इन का संग 🌾
🔥सब जग जल मुवा, ज्यों दीपक ज्योति पतंग 🌾
👉 जो माया के द्वारा उत्पन्न होते हैं, 
वे सभी साधारण जीव, माया में ही मोहित रहते हैं | 🍃🍃
👉 वे माया के कौन से रूप से मोहित हो जाते हैं ?
🌹🙏 गुरूजी कहते हैं कि यह कालरूप माया, कनक और कामनी रूप होकर सबको मोहित करती है जैसे दीपक सब पतंगों को जलाता है, इसी प्रकार प्राणी मात्र को माया जलाती है |🔥
🙏 इसलिए तत्त्व - वेत्ताओं ने इसका त्याग किया है 🙏
🍃👉 जहाँ कनक अरु कामनी, तहँ जीव पतंगे जांहि 👈🌾
🍃आग अनंत सूझै नहीं, जल - जल मूये मांहि 👈🌾
🌺🍃👉 जहाँ कनक ( सोना ) और कामिनी ( माया रूप ) होते हैं, वहीं पर लोभी और कामी, पतंग रूप जीव जाते हैं और उनसे प्रीति करके उनकी प्रेमरूपी शीतल अग्नि में जल कर नष्ट होते रहते है | जैसे दीपक को देखकर पतंगे आकर उसकी ज्योति में जल जाते हैं, वैसी ही अज्ञानी मनुष्यों की हालत होती है 🌾🍃
🍃🌾त्रिया पावक नर पतंग, देखत ही मर जाइ 🍃🌾
🌾🍃को इक हरिभक्त ऊबरै, गोरख सुमिर गुण गाइ 🍃🌾
🍃🌾घट मांही माया घणी, बाहर त्यागी होइ 🍃🌾
🍃🌾फाटी कंथा पहर कर, चिन्ह करै सब कोइ 🍃🌾
🌺👉 जिनके अन्तःकरण में तो माया की पूर्ण वासना भरी हुई है और ऊपर से फकीरी बाना बनाकर अपने को त्यागी कहलाते हैं | फटी हुई कंथा धारण करते हैं अथवा गैरूवां कपड़े, माला, तिलक आदि आडम्बर करते हैं, ऐसे बहुत से नकली भेषधारी होते हैं 🌺🌾
🍃🌾मन में माया ले रहे, तन तैं देइ निवार 🍃🌾
🙏हमारी रक्षा करे जति गोरख बाला🙏
🌺 जय गुरुदेव धर्मनाथ आदेश🌺
🍃🌾🍃🌾🍃🌾🌺🌺🌾z




*****************************************************************